पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
बिलासपुर। सदर ब्लॉक में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव करवाने के लिए 152 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 600 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी कर्मचारी बुधवार को मतदान करेंगे और 15 जनवरी को अपने बूथों के लिए रवाना हो जाएंगे। सदर ब्लॉक बीडीओ भाग सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी कर्मचारियों को वोटिंग की व्यवस्था की गई है। बुधवार को वे कर्मचारी मतदान करेंगे जो सदर विस क्षेत्र से हैं। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद कर्मचारियों को 15 जनवरी को बूथों के लिए रवाना कर दिया जाएगा।